गुरुवार, 8 जनवरी 2015

Desi nukhse

स्त्रियों के चेहरे व शरीर पर अवांछित रोम और
बालों की समस्या --
* साधारण शंख का चूरा २० ग्राम + बर्किया हरताल १० ग्राम +
मैंसिल १० ग्राम इन तीनों को पानी में पीस कर लेप बना लीजिए
और चमत्कार देखिए कि जिस अंग पर सात दिन लगातार नियमित
कुछ घंटे लगा लिया तो उस स्थान पर जीवन भर बाल नहीं उगेंगे ।
* छोंकर (इसे शमी या श्योनाक भी कहते हैं यह बड़ा पेड़ होता है)
के फलों को जो कि लम्बी फलियों के रूप में होते हैं ,इन्हें बारीक
पीस कर जिस जगह बाल नहीं चाहिये वहां एक बार हजामत करके
लेप कर दें ; तीन दिनों में आपकी इच्छा पूरी हो जाएगी ।
* खुरासानी अजवायन और अफ़ीम दोनो आधा-आधा ग्राम लें
और असली सिरके में घोंट कर लेप बना लें । इस के पांच-सात बार
लेप कर लेने से भी जीवन भर बाल नहीं उगते हैं । अगर अफ़ीम मिलने में
दिक्कत हो तो इसे न प्रयोग करें ।
* एक चम्मच हल्दी पाउडर, चना दाल पाउडर दोनों को पानी में
मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अनचाहे बालों पर लगाएं।
सुखने के बाद रगड़ कर निकाल लें। नियमित रूप से यह काम करने से
धीरे-धीरे अनचाहे बाल खत्म हो जाते हैं।
*प्यूमिक स्टोन का उपयोग करें ...यह (एक तरह का पत्थर
जो बाजार में आसानी से मिल जाता है) प्यूमिक स्टोन नहाने से
पहले अनचाहे बालों पर रगड़ें। धीरे- धीरे अनचाहे बाल खत्म
हो जाएंगे।
* शहद, नींबू और चीनी का मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को गर्म
करके हाथ व पैरों पर लगाएं। कॉटन की पट्टियों को इस मिश्रण पर
चिपका कर निकालें। अनचाहे बाल हट जाएंगे।
* चीनी और नींबू का रस मिलाकर लगाएं। इस मिश्रण
को लगाकर धीरे-धीरे हेयर ग्रोथ की डायरेक्शन में मसाज करें।
पंद्रह मिनट लगाकर रहने दें। फिर चेहरा धो लें। इस नुस्खे
को नियमित रूप से अपनाएं। अनचाहे बाल खत्म हो जाएंगे।
*बेसन में दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अनचाहे
बालों पर लगाएं। कुछ देर बाद रगड़ कर निकाल दें, उसके बाद
चेहरा धो लें। रोज ऐसा करने से अनचाहे बाल धीरे-धीरे खत्म
हो जाएंगे।
*आयुर्वेदिक तरीका:-
* इस नुस्खे को अपनाने से पहले एक बार बालों को जड़ से निकाल
लें। उसके बाद तनाका पाउडर में थोड़ा कुसुमा तेल मिलाकर पेस्ट
बना लें। इस पेस्ट में थोड़ा हल्दी पाउडर भी डाल लें।
जहां भी अनचाहे बाल हों वहां पेस्ट लगाकर सुखने दें। फिर
थोड़ा कुसुमा तेल लगा लें। यह उपाय रात को करें। रातभर इस पेस्ट
को लगा रहने दें। सुबह इसे धो लें। धीरे-धीरे बाल खत्म हो जाएंगे।
(यहां बताई गई दोनों ही चीजें यानी कुसुमा तेल और
तनाका पाउडर किसी भी आयुर्वेदिक दवा की दुकान पर
आसानी से मिल जाएंगी)..
* दक्षिण भारत के कई हिस्सों में महिलाएं चेहरे पर हल्दी का लेप
लगाती हैं। इससे चेहरे पर बाल नहीं होते और त्वचा की रंगत
निखरती है। साथ ही, यह बेहतरीन एंटीसेप्टिक भी है। रोज पांच से
दस मिनट हल्दी का लेप लगाएं।
* बेसन को अगर फेसपैक की तरह चेहरे पर रोज लगाएंगे
तो भी त्वचा चिकनी रहेगी और बाल कम होंगे। बेसन में एक
चुटकी हल्दी और पानी मिलाकर लगाएं और पैक सूखने पर गर्म
पानी से साफ करें।
* अगर चेहरे पर बाल अधिक हो रहे हों तो घर पर ही इसकी वैक्सिंग
करें, वो भी प्राकृतिक वैक्स से। शक्कर को पिघलाकर इसमें शहद
और नींबू का रस मिलाएं और पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट को चेहरे पर
लगाएं और वैक्स की तरह साफ करें।
*अंडे का मास्क को भी आप वैक्स की तरा इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे फेंटकर चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर छोड़ दें और फिर इसे गीले
कपड़े से साफ करें

शनिवार, 3 जनवरी 2015

Whatsapp use

चालाकी से Whatsapp यूज करने के 5 टिप्सव्हॉट्सएप दुनिया की सबसे लोकप्रिय और उपयोगी मोबाइल मैसेज एप्लीकेशन है. लेकिन इसके इस्तेमाल के दौरान एक स्तर पर आप हमेशा इसके साइड इफेक्टस से लड़ते रहते हैं और कई बार यह मशीनी ऐप आपसे जीत जाती है. अब इसकी लत ऐसी है कि छोड़ नहीं सकते, पर कुछ दिक्कतें ऐसी हैं कि मन खिन्न हो जाता है. इसीलिए हम आपके लिए ये खास पांच ट्रिक लेकर आए हैं, जिनकी मदद सेआप व्हॉट्सएप का चालाकी से इस्तेमाल कर सकते हैं और उसकी खामियों का शिकार होने से बच सकते हैं. इन तरीकों के बारे में कम लोग जानते हैं. उम्मीद है ये आपके लिए भी मददगार होंगे.1. लास्ट सीन छुपाने का चोर दरवाजाआप कुछ लोगों के संदेश ऑफलाइन होकर पढ़ते हैं क्योंकि 'ब्लू टिक' का डर है. इस डर से छुटकारा पाने का एक तरीका है. एंड्रॉयड यूजर इसके लिए 'Hide status' नाम की एप्लीकेशन प्लेस्टोर से डाउनलोड करें. यह ऐप इंस्टॉल करने के बाद आप जब भी व्हॉट्सएप खोलेंगे, आपका वाईफाई और मोबाइल डाटा कनेक्शन अपने आप बंद हो जाएगा. आप जैसे ही व्हॉट्सएप से बाहर आएंगे आपका इंटरनेट दोबारा चलने लगेगा.2. ग्रुप में कौन कर रहा इग्नोरब्लू टिक का कॉन्सेप्ट व्हॉट्सएप ग्रुप में नहीं आया है. अभी यहां सिर्फ सिंगल टिक का ही इंतजाम है. यानी ग्रुप में यह पता नहीं चल पाता कि आपका मैसेज कौन लोग पढ़ चुके हैं और इसके बावजूद इग्नोर कर रहे हैं. तो उसका तरीका व्हॉट्सएप में इनबिल्ट है, पर कम लोग इस बारे में जानते हैं. आप ग्रुप में भेजे गए अपने संदेश को उंगली से प्रेस करके रखें तो वह सलेक्ट हो जाएगा. इसके साथ ही ऊपर की तरफ एक आई बटन (i) दिखाई देगा. इस पर क्लिक कीजिए, आपको पता लग जाएगा कि ग्रुप के कौन से सदस्य आपका संदेश पढ़ चुके हैं और कौन नहीं. इग्नोर करने वालों को पहचानिए और फिर कीजिए टांग खिंचाई. वे भी चौंक जाएंगे.3. व्हॉट्सएप की तस्वीरें गैलरी में न जाएंव्हॉट्सएप पर लोग तमाम तरह की फोटोज भेजते हैं, जिनमें बहुत सारी डिलीट करने लायक होती हैं. कई बार उसमें प्राइवेट तस्वीरें भी होती हैं. अगर आप चाहें तो ऐसी व्यवस्था कर सकते हैं कि व्हॉट्सएप की तस्वीरें आपके गैलरी के फोल्डर में सेवन हों. एंड्रॉयड यूजर्स को इसके लिए एक व्हॉट्सएप इमेजेस (WhatsApp’s images) या व्हॉट्सएप वीडियो वाले फोल्डर में एक .nomedia फाइल बनानी होगी. इसके लिए आपको एक फाइल एक्सप्लोरर की जरूरत पड़ेगी, मसलनES File Explorer. इसके अंदर आप इमेजेस या वीडियो के फोल्डर में जाएं. नीचे बाईं तरफ के new बटन पर क्लिक करें, फाइल सेलेक्ट करें और नई फाइल बनाएं, जिसका नाम रखें, .nomedia. इसके बाद व्हॉट्सएप की तस्वीरें आपकी गैलरी में सेव नहीं होंगी.4. नंबर तो बंद है पर व्हॉट्सएप ऑन हैआप अपना व्हॉट्सएप नंबर किसी भी वक्त बदल सकते हैं. इसके लिए आपको व्हॉट्सएप को डिलीट करके फिर इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है. व्हॉट्सएप की 'सेटिंग' में जाएं. फिर 'अकाउंट' में और फिर 'चेंज नंबर' में. बस फिर नया नंबर डालकर वेरिफाई करें. याद रखें कि व्हॉट्सएप का नंबर सिर्फ डिस्प्ले का नंबर होता है. बल्कि आप व्हॉट्सएप के लिए एक 'स्विच्ड ऑफ' नंबर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इस दौर में लड़कियों के लिए यह काम की ट्रिक है. व्हॉट्सएप को आप जिस नंबर से वेरिफाई करें,बाद में उस नंबर को बंद कर दें. एक बार वेरिफिकेशन के बाद व्हॉट्सएप यह नहीं देखता कि नंबर चालू है या नहीं. इसके बाद दूसरे नंबर से अपना नेट चलाएं और व्हॉट्सएप यूज करें. सबको आपका पुराना नंबर ही डिस्प्ले होगा. कोई उस पर कॉल करेगा तो फोन बंद आएगा. यह उन लड़कियों के लिए बेहद उपयोगी है जो वर्चुअल दुनिया के दोस्तों को इतनी जल्दी अपना नंबर नहीं देना चाहतीं, लेकिन व्हॉट्सएप पर बात करने से गुरेज नहीं रखतीं. कोई लड़का नंबर मांगे तो उसे वो स्विच्ड ऑफ वाला नंबर ही बताएं और कुछ दिनों की व्हॉट्सएप चैट से लिफाफे का मजमून भांप लें.5. कौन है आपका व्हॉट्सएप फ्रेंडअगर आपकी आंकड़ों में रुचि है तो यह आपको पसंद आएगा. एक एप्लीकेशन है WhatStat. इसकी मदद से आप व्हॉट्सएप पर अपनी चैटिंग का पूरा हिसाब-किताब देख सकते हैं. मसलन, यह कि आपके टॉप फ्रेंड्स या टॉप ग्रुप कौन सा है या दिन भर में आपकिस वक्त व्हॉट्सएप पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं या आपके कितने फीसदी मैसेज अभी डिलीवर होने से बाकी हैं, वगैरह वगैरह38 mins·Public

लेबल: