Htet result revised
Published on 12 Oct-2013 बेहद खराब रिजल्ट
बेहद खराब रिजल्ट
लेवल-वन में सबसे अधिक १,००० पास
तीनों कैटेगरी के लिए आई थीं हजारों आपत्तियां
एचटेट में एक अंक बढऩे से 1६21 को मिली गुड न्यूज
दो ऑप्शन सही होने के चलते दूसरे ऑप्शन पर क्लिक करने वालों को मिला एक अंक
ये है रिपोर्ट कार्ड
एचटेट 2013 का परीक्षा परिणाम बेहद खराब रहा था। 95.55 फीसदी भावी शिक्षक एच.टेट में फेल हो गए थे। पीजीटी में 2.70 फीसदी, टीजीटी में 1.44 फीसदी व प्राइमरी टीचर परीक्षा में 9.60 फीसदी परीक्षार्थी ही हुए पास हुए थे। एच.टेट परीक्षा में तीन लाख 47 हजार 272 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 15 हजार 420 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। लेवल-1 प्राइमरी टीचर परीक्षा में 1,14,887 परीक्षार्थी बैठे थे जिनमें से 11,025 उत्तीर्ण हुए हैं। इनकी पास प्रतिशत 9.60 फीसदी रही है। लेवल-2 टीजीटी परीक्षा में 1,49,255 परीक्षार्थी बैठे थे जिनमें से 2,147 उत्तीर्ण हुए हैं। इनकी पास प्रतिशत 1.44 रही है। लेवल-3 पीजीटी परीक्षा में 83,130 परीक्षार्थी बैठे थे। जिनमें से 2,248 उत्तीर्ण हुए हैं। इनकी पास प्रतिशत 2.70 रही है।
?तीनों कैटेगरी में एक-एक प्रश्न ऐसा था, जिसके दो- दो जवाब सही थी। बोर्ड ने दूसरे ऑप्शन पर क्लिक करने वाले परीक्षार्थियों को भी एक अंक देने का फैसला किया है। रिवाइज परिणाम वेबसाइट पर डाल दिया गया है। काफी परीक्षार्थियों को एक अंक का लाभ मिला है। डॉ. अंशज सिंह, सचिव हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से जुलाई में घोषित एचटेट 2013 की 'की' वेबसाइट पर अपलोड होते ही अनेक सवालों पर उम्मीदवारों ने आपत्ति जताई थी। बोर्ड सूत्रों की माने तो तीनों कैटेगरी से हजारों की संख्या में विभिन्न सवालों पर आपत्तियां बोर्ड कार्यालय पहुंची। सभी की लिस्टिंग करने के बाद बोर्ड की ओर से विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाई गई। कमेटी सदस्यों ने पाया कि तीनों कैटेगरी में एक- एक प्रश्न ऐसा था जिसके दो- दो जवाब सही थी। बोर्ड विशेषज्ञ पहले एक ही जवाब को सही मान रहे थे। विषय विशेषज्ञों द्वारा एक अन्य ऑप्शन को सही बताए जाने के बाद बोर्ड ने दूसरे सही ऑप्शन पर क्लिक करने वाले परीक्षार्थियों को एक एक ग्रेस अंक देने का निर्णय लिया।
एचटेट 2013 के लेवल-1 प्राइमरी टीचर परीक्षा में एक अंक की ग्रेस का परीक्षार्थियों को सबसे अधिक फायदा हुआ। एक अंक मिलने के बाद लेवल वन में एक हजार और परीक्षार्थी पास हो गए है। लेवल-2 टीजीटी में पांच सौ परीक्षार्थियों को एक अंक का लाभ मिला वहीं लेवल तीन पीजीटी परीक्षा में 121 परीक्षार्थी और पास हो गए है। बोर्ड ने रिवाइज परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर डाल दिया है। अब नए परिणाम के बाद प्राइमरी टीचर परीक्षा में पास होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या करीब 12,025 हो गई है। इसी तरह टीजीटी परीक्षा में पास होने वालों की संख्या करीब 2,647, पीजीटी परीक्षा में पास होने वालों की संख्या 2,369 हो गई है।
शिव कुमार त्न भिवानी
हरियाणा टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (एचटेट) के लेवल एक, दो व तीन में एक- एक प्रश्न ने 1६21 परीक्षार्थियों की जिंदगी बदल दी है। दरअसल तीनों कैटेगरी में एक- एक प्रश्न ऐसा था, जिसके दो-दो जवाब सही थे। बोर्ड अधिकारियों ने पहले अपने एक ऑप्शन को सही माना था मगर बाद में एक 'ब' ऑप्शन को भी सही माना गया। ऐसे में बोर्ड दूसरे ऑप्शन का जवाब देने वाले परीक्षार्थियों को भी एक अंक दे दिया है। यह एक अंक मिलने से अब 1६21 और परीक्षार्थी एचटेट पास हो गए हैं।
१२१
५००
१०००
लेवल-३
लेवल-२
लेवल-१
एक अंक मिलने से लेवल में एक हजार, लेवल दो में पांच सौ व लेवल तीन में 121 परीक्षार्थी पास
<< Previous Headlines Next Headlines >>
लेबल: htet news


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]
<< मुख्यपृष्ठ