भास्कर न्यूजत्नचंडीगढ़ राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों के उपचार खर्च में वृद्धि की है।
नई दरें
भास्कर न्यूजत्नचंडीगढ़
राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों के
उपचार खर्च में वृद्धि की है। इसके तहत प्रत्यारोपण (इंप्लांट)
की दरें नए सिरे से पुनर्निर्धारित की गई हैं। चिकित्सा खर्च
बिलों का पुनर्भुगतान अब नई दरों से ही किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि नई दरें
सभी अस्पतालों और पैकेज एवं गैर पैकेज उपचार के लिए लागू
होंगी।
ञ्चनई दरें सभी अस्पतालों और पैकेज एवं गैर पैकेज उपचार के लिए
लागू
ञ्चचिकित्सा बिलों का पुनर्भुगतान भी अब नई दरों से
ही किया जाएगा
कोकेलर इंप्लांट के मामले में कान के पीछे स्पीच प्रोसेसर के साथ
12 चैनल्स/24 इलैक्ट्राडस के साथ इंप्लांट के लिए 5.35 लाख रुपए
का भुगतान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सीपीएपी मशीन
लगवाने पर संबंधित विशेषज्ञ के परामर्श पर 50,000 रुपए और
बीआईपीएपी मशीन के लिए संबंधित विशेषज्ञ के परामर्श पर 1
लाख रुपए का भुगतान किया जाएगा।
हाइब्रिड हिप इंप्लांट जिसमें एक घटक सीमिंटिड और दूसरा गैर-
सीमिंटिड एकतरफा होगा, में 45,000 रुपए तथा बोन सीमेंट
की लागत 5,000 रुपए का भुगतान किया जाएगा। हिप इंप्लांट
गैर-सीमिंटिड (एकतरफा) के लिए 60,000 रुपए और सरफेस
रीप्लेसमेंट हिप इंप्लांट (एकतरफा) के लिए 1.20 लाख रुपए
का भुगतान किया जाएगा।
घुटना इंप्लांट मामले में सीमिंटिड (एक तरफा) के लिए 60,000
रुपए और बोन सीमेंट की लागत, जो कि 5,000 रुपए होगी,
का भुगतान किया जाएगा, जबकि हिप (कूल्हे) इंप्लांट
सीमिंटिड (एक तरफा) के लिए 35,000 रुपए और बोन सीमेंट
की लागत के लिए 5,000 रुपए का भुगतान किया जाएगा।
न्यूरो मामले में डीबीएस इंप्लांट के लिए अधिकतम सीमा 3.6
लाख रुपए, बैट्री लाइफ 3 से 5 वर्ष और बैट्री की कीमत 2.5 लाख
रुपए, इंट्रा-थेकल-पंप्स के लिए अधिकतम सीमा 2.62 लाख रुपए,
बैट्री लाइफ 7 वर्ष और बैट्री की कीमत 2.25 लाख रुपए और
स्पाइनल कोर्ड स्टीम्यूलेटरस के लिए अधिकतम सीमा 2.62 लाख
रुपए, बैट्री की लाइफ 3 से 5 वर्ष और बैट्री की कीमत दो लाख
रुपए निर्धारित की गई है।
कार्डियोलॉजी इंप्लाटेंशन डिवाइस एवं कॉरोनरी स्टंट्स के
भुगतान के मामले में रोटाब्लेटरके लिए 50,000 रुपए, पेस मेकर (सिंगल
चैम्बर) के लिए 37,000 रुपए और 65,000 रुपए का भुगतान
किया जाएगा। पेस मेकर (ड्यूल चैम्बर), साइफर स्टंट, टैक्सेस स्टंट,
एडिंवियोर, एक्सांइस वी.ईईसीएसएस, यूकोन च्वाइस, बेयर मेटल
स्टंट के प्रत्यारोपण पर इल्यूटिंग स्टंट के लिए 65,000, 50,000, और
40,000 रुपए अथवा वास्तविक लागत (जो भी कम हो)
का भुगतान किया जाएगा। ये सभी ड्रग डीजीसीआई एवं सीई से
अनुमोदित होनी चाहिए।
लेबल: education news


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]
<< मुख्यपृष्ठ