वोटर लिस्ट में जुड़ेगा आधार
वोटर लिस्ट में जुड़ेगा आधार नंबरचंडीगढ़। निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों में मतदाताओं के विवरण को अब उनके आधार नंबर से जोड़ने का निर्णय लिया है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि 3 मार्च से राष्ट्रीय स्तर पर मतदाता सूची शुद्धिकरण और प्रमाणिकरण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। मतदाता सूची के विवरण को आधार नंबर से जोड़ने के लिए आयोग की वेबसाइट -www.eci.nic.inमें National Voters Service Portalwww.nvsp.inमें जाकर फीड कर सकते हैं। इसके अलावा एसएमएस, जिला निर्वाचन अधिकारी को ई-मेल, राज्य के टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर, फोटो पहचान पत्र और आधार कार्ड की प्रति प्रस्तुत कर, मोबाइल ऐप द्वारा भी आधार कार्ड से संबंधित विवरण भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा।इसके अतिरिक्त लोग आधार कार्ड की प्रति के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र के बूथ स्तर के अधिकारी, निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं। इन विशेष कैंपों के दौरान मतदाता सूची में गलत दर्ज विवरण को ठीक करवाया जा सकता है।एक से अधिक जगह न हो वोटवाल्गद ने बताया कि जिन मतदाताओं के एक से अधिक स्थानों पर वोट बने हुए हैं, उनके लिए निर्वाचन आयोग ने एक विशेष स्वैच्छिक घोषणा अभियान भी चलाने का निर्णय लिया है। प्राय: देखा गया है कि कई मतदाता एक से अधिक स्थानों पर वोट बनवा लेते हैं, जो गैरकानूनी है और इसके लिए कारावास का प्रावधान है। ऐसे मतदाता निर्धारित फार्म-7 भरकर अपने सामान्य निवास के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर बनवाए गए वोट कटवा सकते हैं। निर्धारित समय पर ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।www.eci.nic.in
लेबल: election news


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]
<< मुख्यपृष्ठ