गुरुवार, 21 सितंबर 2023

EVS LESSON 8 QUESTIONS GAME CLASS 4TH

TOUCH THE CORRECT ANSWER THAN FILL COLOUR GREEN OTHERWISE RED Quiz

स्वाति अपनी सहेलियों के साथ अपने कमरे में खेल रही थी। तभी उसकी सहेलियों ने कहा- "अरे वाह! आज तो तुम्हारे घर हलवा बन रहा है।" उन्हें यह कैसे पता लगा?

  • देख कर
  • सूंघ कर
  • चख कर
  • छू कर

रमा साइकिल चला रही थी। अचानक से उसकी साइकिल के सामने एक बच्चा आ गया। रमा ने उसे हटाने के लिए साइकिल की घंटी बजाई। साइकिल की घंटी से निम्न में से कौन-सी आवाज आई होगी?

  • टन टन
  • डम डम
  • ट्रिन-ट्रिन
  • ढप-ढप

राकेश अपनी माता जी के साथ बाजार जा रहा था। रास्ते में उसने देखा कि एक व्यक्ति काला चश्मा पहन कर और हाथ में सफेद छड़ी लेकर सड़क को पार करने का प्रयास कर रहा था। उस व्यक्ति ने छड़ी क्यों पकड़ी हुई थी?

  • उसे छड़ी पकड़ने की आदत होगी।
  • वह देख नहीं सकता था।
  • उसे छड़ी पकड़ना अच्छा लगता था।
  • कोई नहीं।

रामू की माता जी जैसे ही रसोई में गई; उन्होंने तुरंत कहा कि गैस लीक हो रही है। उन्हें यह कैसे पता लगा होगा?

  • छूकर
  • चखकर
  • सूंघकर
  • देखकर

रितु आंखों पर पट्टी बाँधकर अपनी सहेलियों के साथ एक खेल खेल रही थी। उसने थैले में से एक वस्तु निकाली और बता दिया कि उसने एक गुड़िया निकाली है। उसने यह कैसे बताया?

  • छूकर
  • चखकर
  • सुनकर
  • सूंघकर

जो लोग देख नहीं सकते, वे अपनी किस ज्ञानेंद्री का प्रयोग नहीं कर पाते?

  • कान
  • नाक
  • आँख
  • त्वचा

नीचे दी गई वस्तुओं में से आप किसे सूंघकर नहीं पहचान सकते?

  • अगरबत्ती
  • साबुन
  • शहद
  • गुलाब का फूल

बाल्टी में रखा हुआ पानी गर्म है। यह पता लगाने में आप किस ज्ञानेन्द्री का प्रयोग करेंगे?

  • आँख
  • कान
  • नाक
  • त्वचा

रमन ने देखा कि अचानक से आसमान में बादल छा गए और गरजने लगे। बादलों के गरजने की वाज कैसी होगी?

  • तड़-तड़
  • गड़-गड़
  • ढप-ढप
  • छम-छम

पुलिस द्वारा की जाने वाली खोजबीन में कुत्तों की सहायता लेने का कारण निम्न में से हो सकता है?

  • पुलिस को कुत्ते पालने का शौक है.
  • कुत्तों के सूंघने की शक्ति अधिक होती है.
  • कुत्ते अपराधी व्यक्ति को काट सकते हैं.
  • कुत्ता सबसे चालाक जानवर है.

लेबल: , ,

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ